दिलशाद अंसारी की मौत की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच हो: नदीम अंसारी

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 13 अक्टूबर (हि.स.)।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नदीम अंसारी ने पश्चिम चंपारण के औरहिया निवासी दिलशाद अंसारी की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यदि पुलिस हिरासत में किसी प्रकार की लापरवाही या आपराधिक कृत्य सामने आता है, तो दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। एक मां ने अपना बेटा, पत्नी ने अपना जीवनसाथी और महज चार माह की बच्ची ने अपना पिता खोया है।

उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, पत्नी को सरकारी सहायता तथा बच्ची के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करे। न्याय और जवाबदेही से ही पीड़ित परिवार का विश्वास बहाल हो सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760017 Articles

Share this story