नदी में नहाने गया किशोर तेज बहाव में डूबा, तलाश जारी

WhatsApp Channel Join Now
नदी में नहाने गया किशोर तेज बहाव में डूबा, तलाश जारी


बेतिया, 16 जुलाई (हि.स.)। शिकारपुर थाना क्षेत्र के सोफ़वा गांव में गुरुवार को नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर सुल्तान डूब गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सोफ़वा निवासी मुजम्मिल देवान का 17 वर्षीय पुत्र सुल्तान अपने एक दोस्त के साथ नदी में नहाने गया था। बताया जाता है कि उसका दोस्त तैरना जानता था, जबकि सुल्तान को तैरना नहीं आता था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। नदी का जलस्तर बढ़ा होने और तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते पानी में डूब गया।

मौके पर मौजूद लोगों और उसके साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर शिकारपुर थाना पुलिस भी पहुंची और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक सुल्तान का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

बरसात के मौसम में नदियों और तालाबों का जलस्तर बढ़ने से खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना सुरक्षा के गहरे पानी में न उतरें और विशेष रूप से बच्चों व किशोरों को नदी में नहाने से रोकें।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Share this story