वॉकथॉन को लेकर मारवाड़ी युवा मंच ने किया पोस्टर एवं टी-शर्ट का अनावरण
अररिया,27 अगस्त(हि.स.)। फारबिसगंज में मारवाड़ी युवा मंच ने वॉकथॉन को लेकर पोस्टर एवं टीशर्ट का गुरुवार काे आवरण किया।वॉकथॉन 2.0 की शुरुआत 30 अगस्त को होगी,जो पोस्ट ऑफिस चौक से होकर द्विजदेनी हाई स्कूल पर खत्म होगी।वॉकथॉन को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को मारवाड़ी युवा मंच की कार्य समिति द्वारा कार्यक्रम के पोस्टर एवं आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण किया गया। इस दौरान कार्य समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की।
मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष दिलीप गौतम ने बताया कि वॉकथॉन का उद्देश्य केवल फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से शहरवासियों को स्वास्थ्य, जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश देना है। आयोजन में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता भी रहेगी।
मारवाड़ी युवा मंच की ओर से शहरवासियों से इस अभियान का हिस्सा बनने और अधिक से अधिक संख्या में वॉकथॉन में शामिल होने की अपील की गई है।
इस अभियान में शाखा अध्यक्ष दिलीप गौतम, निवर्तमान अध्यक्ष गौरव जैन, कोडिनेटर आदर्श ग़ोयल,सीए निशांत गोयल,सचिव सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए नितेश अग्रवाल,जयंत पांडिया,कुणाल केड़िया, अमन बैद,विवेक खेमानी,बादल मूंदड़ा,हर्ष बैद, प्रमोद केड़िया ,नीरज जैन, सुभम अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

