माई भारत के युवा संसद में युवाओं ने नशा के खिलाफ लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
माई भारत के युवा संसद में युवाओं ने नशा के खिलाफ लिया संकल्प


माई भारत के युवा संसद में युवाओं ने नशा के खिलाफ लिया संकल्प


अररिया 29 नवम्बर(हि.स.)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की फारबिसगंज प्रखंड इकाई मेरा युवा भारत

के बैनर तले जिला के मिर्जापुर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय को लेकर युवा संसद का आयोजन किया गया।

मौके पर छात्र युवाओं से संवाद करते हुए चयन समिति सदस्य भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कहा की माई भारत द्वारा आयोजित युवा संसद सिर्फ भाषण देने का मंच नहीं है,बल्कि यह नेतृत्व गढ़ने की पाठशाला है। यहां से निकला हर युवा अपने गांव और मुहल्ले का सेवादूत बने।इसके लिए अररिया जिला का हर युवा नशे से दूर शिक्षा से जुड़ा और राष्ट्र सेवा के लिए तैयार होगा, तभी विकसित भारत का सपना पूरा होगा। इसलिए आज से एक ही नारा पहले पढ़ाई फिर कमाई और नशे से हमेशा लड़ाई को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान को आगे आए।

भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा और थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति अकेले बर्बाद नहीं होता। उसके साथ परिवार, उसके सपने और समाज भी बर्बाद होता है।इसलिए आज का युवा मोबाइल और नशे में नहीं बल्कि किताब खेल और संस्कार में अपनी ताकत लगाएं, तभी भारत नशा मुक्त भारत बन सकेगा। उन्होंने आह्वान किया इसके लिए हर युवा अपने पांच पांच दोस्त की नशा मुक्त टोली बनाएं और जो गलत राह पर जा रहे उन्हें प्यार से वापस सही राह पर लाएं।

कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान के लिए नशा नहीं संस्कार चाहिए का उदघोष करते हुए नशापान के खिलाफ लड़ाई का शपथ लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785289 Articles

Share this story