कला व संगीत हमारी संस्कृति की आत्मा है : डीईओ

WhatsApp Channel Join Now
कला व संगीत हमारी संस्कृति की आत्मा है : डीईओ


कला व संगीत हमारी संस्कृति की आत्मा है : डीईओ


कला व संगीत हमारी संस्कृति की आत्मा है : डीईओ


सुपौल, 03 नवंबर (हि.स.)। टीसी हाईस्कूल के सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय कला उत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। जिला समग्र शिक्षा विभाग (एसएसए) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने किया।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डीईओ ने कहा कि कला और संगीत हमारी संस्कृति की आत्मा हैं।

कला उत्सव न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मंच है, बल्कि अपनी कला, परंपरा और लोकसंस्कृति को सहेजने और संजोने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए निर्णायक मंडल को निष्पक्षता के साथ मूल्यांकन करने का निर्देश दिया।

जिला संयोजक नंदलाल पासवान ने बताया कि प्रतिभागियों की अधिक संख्या को देखते हुए इस बार प्रतियोगिता दो दिनों तक आयोजित की जा रही है। पहले दिन शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, समूह लोकगीत, वादन सहित कुल सात विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। वहीं, बुधवार को शेष पांच विधाओं की प्रतियोगिता होगी।

उन्होंने बताया कि कुल 12 विधाओं में से प्रत्येक में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय कला उत्सव में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिले के संगीत एवं कला शिक्षक रामू अवस्थी, मुकेश मिलन, कन्हैया कुमार कन्हैया, कुंदन कुमार सिंह, हेमकांत कुमार हंस, रौशन कुमार, प्रमोद कुमार पोद्दार, शम्भू कुमार मंडल, सुमित कुमार सिंह, रचना कुमारी, रितु कुमारी, किरण मिश्र, सुमन कुमार राय, ललित कुमार, अंगद कुमार एवं सुदर्शन कुमार सिंह शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771916 Articles

Share this story