मंडल कारा के 24 बंदियों को प्रशिक्षण उपरांत मिला मशरूम खेती का प्रमाण पत्र

WhatsApp Channel Join Now
मंडल कारा के 24 बंदियों को प्रशिक्षण उपरांत मिला मशरूम खेती का प्रमाण पत्र


अररिया 18 जुलाई(हि.स.)। अररिया मंडल कारा में एसबीआई के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान की ओर से जेल में बंद कैदियों को दस दिनों का मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया गया।शनिवार को प्रशिक्षण समापन के मौके पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षित 24 बंदियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।बंदियों को मशरूम खेती के गुर सिखाया गया।साथ ही जेल से बाहर आने पर खेती करने के बाद उसे बाजार उपलब्ध कराए जाने को लेकर भी जानकारी दी गई।

मौके पर काराधीक्षक सुजीत कुमार झा,समन्वयक एसबीआई आरसेटी शशांक शेखर,राम मोहन झा,रिशु कुमार,दीनदयाल कुमार,रविकेश उपाध्याय,प्रभारी उपाधीक्षक सह सहायक अधीक्षक शैलेंद्र कुमार,सुभाष चंद्र विश्वास,उमाशंकर आदि मौजूद थे।

प्रमाण पत्र वितरण समारोह के मौके पर काराधीक्षक सुजीत कुमार झा ने प्रशिक्षण की उपयोगिता पर बात रखते हुए प्रशिक्षण प्राप्त बंदियों से जेल से रिहाई के बाद मशरूम की खेती को प्रोत्साहित किया और कहा कि इस तरह के स्वरोजगार वाले प्रशिक्षण से जेल के बंदियों को जीवन शैली सुधार और सामाजिक भागीदारी में बल मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story