दहेज के लिए 22 साल की विवाहिता की हत्या,आठ के खिलाफ कांड दर्ज,ससुर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
दहेज के लिए 22 साल की विवाहिता की हत्या,आठ के खिलाफ कांड दर्ज,ससुर गिरफ्तार


अररिया, 03 मई(हि.स.)।

जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत के अमरोरी में 22 वर्षीय विवाहिता का हत्या मामले सामने आया है।मृतका के मायके वालों ने पति सहित ससुराल वालों पर फांसी लगाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मृतका की मां के आवेदन पर पति,सास,ससुर सहित आठ लोगो पर फुलकाहा थाना में कांड दर्ज कराया गया है।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित ससुर राजमल यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मृतका की मां नेपाल सुनसरी निवासी तेतरी देवी पति डोमी यादव के द्वारा फुलकाहा थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि पुत्री ऋतु कुमारी का शादी तीन वर्ष पूर्व मानिकपुर के वार्ड 14 अमरोरी निवासी राजमल यादव के पुत्र ललन कुमार से हुई थी शादी के बाद अक्सर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित कर बाइक व जेवरात का मांग कर रहे थे। जिसका विरोध पर मेरी पुत्री ऋतु कुमारी को ललन यादव , दीपक यादव, पवन यादव, राजमल यादव सहित ससुराल के आठ लोगो ने गले मे फंदा लगाकर हत्या कर दिया।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि मृतका के मां के आवेदन पर आठ लोगो पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए ससुर राजमल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया, वही अन्य आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाने की बात कही।उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप देने की जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story