बहन के साथ सोई युवती की गोली मारकर ह्त्या

WhatsApp Channel Join Now
बहन के साथ सोई युवती की गोली मारकर ह्त्या


बहन के साथ सोई युवती की गोली मारकर ह्त्या


अररिया 07 मई(हि.स.)।

फारबिसगंज के घोड़ाघाट वार्ड संख्या एक में गुरुवार सुबह आठ बजे घर में घुसकर कासिम नामक युवक ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी।

युवती चांदनी अपनी छोटी बहन फरहीन के साथ सोई हुई थी।इसी दौरान युवक घर में घुसकर गोली मार दिया।मृतका युवती चांदनी पिता मो.गयासुद्दीन की इसी माह में बकरीद के बाद शादी होने वाली थी।गोली लगने के बाद युवती को परिजनों और अगल बगल के लोगों के द्वारा आनन फानन में फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया,जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ कृष्णमोहन ने उसे मृत घोषिप कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,थानाध्यक्ष मनोज कुमार,सब इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार मिश्र,बबीता कुमारी,रेखा कुमारी पुलिस बलों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के संदर्भ में मृतका की मां ने बताया कि उनके पति मुंबई में ट्रक चलाता है।तीन बहन और दो भाई में दूसरे नंबर पर चांदनी थी।सुबह में चाय बनाकर सबको देने के बाद वह अपनी बहन के साथ जाकर बिछावन पर लेट गई।इसी क्रम में उसका पड़ोसी कासिम उर्फ नना पिता हाफिज मोईन उनके घर आया और उससे बातचीत करने के बाद युवती को हथियार दिखाते हुए गोली मारने की बात कहकर गोली चला दिया।गोली की आवाज सुनने के बाद परिजन सहित शमसेर आलम,अकबर लालन,पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद बबलू,डॉ एजाज गुफरान घटनास्थल पर पहुंचा तो युवती को खून से लथपथ पाया,जिसके बाद उसे फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर जाया गया,जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दरअसल गोली चलाने की बात पर युवती ने इसे मजाक समझा और कहा कि नकली बंदूक से कहीं गोली चलता है और इतना ही कहते आरोपित युवक ने युवती के पीठ पर गोली मार दिया।जिनसे मौके पर ही उनकी मौत हो जाने की बात कही जा रही है।आरोपित युवक कासिम सिमराहा स्थित मांस फैक्ट्री में काम करने वाला बताया जाता है।घटना के पीछे स्थानीय लोगों के द्वारा प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है और युवती की शादी इसी माह दूसरे जगह तय होने के कारण आक्रोशित युवक ने युवती को गोली मार दिया।घटना को अंजाम देने के बाद युवक घटनास्थल पर ही हथियार छोड़कर फरार हो गया।

सूचना के बाद मौके ओर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,थानाध्यक्ष मनोज कुमार,सब इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार मिश्रा,बबीता कुमारी,रेखा कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हथियार को कब्जे में लिए और मामले की तफ्तीश में जुट गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया है।घटना की तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान को लेकर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story