मुक्त कारागार बक्सर का डीएम ने किया निरीक्षण, धन्वन्तरी उद्यान का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
मुक्त कारागार बक्सर का डीएम ने किया निरीक्षण, धन्वन्तरी उद्यान का उद्घाटन


बक्सर, 01 अगस्त (हि.स.)। जिला पदाधिकारी साहिला ने शनिवार को मुक्त कारागार बक्सर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधीक्षक (केंद्रीय कारा बक्सर) सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने संसीमित बंदियों के आवासन, सुरक्षा और प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कारागार परिसर में विकसित धन्वन्तरी उद्यान (औषधीय वाटिका) का उद्घाटन भी किया और इसे बंदियों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

जिला पदाधिकारी ने मुक्त कारागार के पुस्तकालय को और समृद्ध बनाने के निर्देश दिए, ताकि बंदियों को अध्ययन के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। साथ ही उन्होंने परिसर में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आर.ओ. आधारित वाटर एटीएम स्थापित कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

निरीक्षण के दौरान कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कारागार के समुचित संचालन के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra

Share this story