हत्याकांड सहित एक दर्जन से अधिक मामलों के आरोपित ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

WhatsApp Channel Join Now
हत्याकांड सहित एक दर्जन से अधिक मामलों के आरोपित ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण


पूर्वी चंपारण,28 अप्रैल (हि.स.)। लखौरा पुलिस ने हत्या मामले के एक नामजद अभियुक्त के घर इश्तहार चिपकाया, जिसके बाद उसने कोर्ट में सरेंडर किया है। बताया गया है कि इसके विरुद्ध लखौरा सहित विभिन्न थाना में एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं।

लखौरा में दर्ज हत्या कांड के मुख्य नामजद आरोपित मुकेश सहनी , अजगरवा , थाना लखौरा के घर पर 24 अप्रैल 26 को इश्तिहार छिपकाया गया था। पुलिस दबिश के कारण मुख्य आरोपित ने आज यानि 28 अप्रैल 26 को मोतिहारी न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

बताया गया है कि मुख्य आरोपित मुकेश सहनी का क्राइम हिस्ट्री पुलिस ने खंगाला है। उसके विरुद्ध लखौरा ( मुफ्फसिल ) थाना में हत्या, उत्पाद, हत्या का प्रयास आर्म्स एक्ट सहित अन्य एक्ट के तहत कई मामले दर्ज है , जिसमें पुलिस को उसकी तलाश थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

Share this story