अल्फा फोर्ब्स और सनहर्ट इलेवन सेमीफाइनल में

WhatsApp Channel Join Now
अल्फा फोर्ब्स और सनहर्ट इलेवन सेमीफाइनल में


अल्फा फोर्ब्स और सनहर्ट इलेवन सेमीफाइनल में


अररिया, 26 फरवरी(हि.स.)।

मारवाड़ी युवा मंच की ओर से पाठशाला स्कूल के खेल के मैदान में आयोजित एमपीएल सीजन थ्री क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को अल्फा फोर्ब्स और सनहर्ट इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया।

पहले मुकाबले में अल्फा फोर्ब्स ने विक्ट्री वाइपर्स को 4 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए अल्फा फोर्ब्स ने विक्ट्री वाइपर्स को 12 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट कर दिया।

109 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अल्फा फोर्ब्स ने 11.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। सौरव शर्मा ने 16 गेंदों में 40 रन की विस्फोटक पारी खेली। जबकि राहुल अग्रवाल ने 31 गेंदों में 47 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। सौरव शर्मा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन 2 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट और 40 रन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में सनहर्ट इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में अपने तीन विकेट खोकर 193 रन बनाए। अंकित झावक ने 31 गेंदों में 79 रन बनाए,जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा निखिल बोथरा ने 17 गेंदों में 39 रन और हर्ष कुमार ने 14 गेंदों में 45 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लैक कैट्स की टीम 12 ओवर में 132/5 रन ही बना सकी। अमित गौतम ने 24 गेंदों में 59 रन की जुझारू पारी खेली, जबकि नितेश अग्रवाल 30 रन और निशांत गोयल 21 रन का ने योगदान टीम को दिया। सनहर्ट इलेवन ने यह मुकाबला 61 रन से अपने नाम किया। अंकित झावक को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। लगातार दो-दो जीत के साथ अल्फा फोर्ब्स और सनहर्ट इलेवन ने सेमीफाइनल में अपनी जगह मजबूत कर ली है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story