300 साल पुरानी रेस कोर्स मस्जिद के मामले में सांसद ने केंद्रीय मंत्री से मांगा हस्तक्षेप

WhatsApp Channel Join Now
300 साल पुरानी रेस कोर्स मस्जिद के मामले में सांसद ने केंद्रीय मंत्री से मांगा हस्तक्षेप


किशनगंज, 24 अक्टूबर (हि.स.)। शहर की करीब 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद को प्रस्तावित रूप से ध्वस्त किए जाने की आशंका और बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित होने के मामले ने अब केंद्रीय स्तर पर ध्यान खींचा है।

किशनगंज के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। सांसद ने अपने पत्र के माध्यम से मस्जिद से जुड़े ऐतिहासिक अभिलेखों और कानूनी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पहले सभी संबंधित तथ्यों की जांच होनी चाहिए और विधिसम्मत प्रक्रिया का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। रेस कोर्स मस्जिद की ऐतिहासिक पहचान को ध्यान में रखते हुए सांसद ने उसके संरक्षण और मामले के निष्पक्ष समाधान पर जोर दिया है। बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने के मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया है। .

सांसद की इस पहल से मस्जिद से जुड़े मामले को लेकर प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया पर चर्चा तेज होने की संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण, कानून के शासन का सम्मान और धार्मिक अधिकारों की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री के हस्तक्षेप और संबंधित तथ्यों की जांच को लेकर आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766002 Articles

Share this story