सांसद रविशंकर प्रसाद ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने को लेकर किया जनसम्पर्क
पटना, 12 जून (हि.स.)। पटना साहिब सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 12 वर्ष बेमिसाल के कार्यक्रम के अंतर्गत अपने संसदीय क्षेत्र के कुम्हरार विधानसभा में अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए।
भाजपा के द्वारा पूरे देश भर में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में प्रसाद शुक्रवार को कुम्हरार विधान सभा में आयोजित कार्यकमों में शामिल हुए। सबसे पहले कार्यकर्ताओं एवम् स्थानीय जनता के साथ मिलकर कंकड़बाग स्थित पंचशिव शक्ति साईं मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए प्रार्थना और आरती की। साथ ही देश के विकसित भारत के लक्ष्य के लिए प्रार्थना भी की।
भाजपा के द्वारा विशेष जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसमें समाज के प्रभावी व्यक्तियों से मिलकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को जानकारी देने का कार्य किया जा रहा है, इसी कड़ी में श्री प्रसाद बिहार के प्रसिद्ध चिकित्सकों पद्मश्री डॉक्टर शांति राय (स्त्री विशेषज्ञ), पद्मश्री जितेंद्र सिंह (केंसर विशेषज्ञ), पद्मश्री डॉक्टर आर. एन सिंह (हड्डी विशेषज्ञ) तथा पद्मश्री विजय प्रकाश (गेस्ट्रो विशेषज्ञ) से मिलकर प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए विकास कार्य के बारे में जानकारी दी।
साथ ही भारत सरकार की उपलब्धियों की पुस्तकें उन्हें भेंट की। सभी चिकित्सकों ने श्री प्रसाद को अपनी खुशी जाहिर की और अपनी शुभेच्छा और धन्यवाद दिया तथा कहा कि इस देश के निर्माण में नरेंद्र मोदी ऐसे ही नेतृत्व करते रहे और जहां भी हमारी आवश्यकता होगी हम उनके साथ कदम से कदम मिलाकर कर खड़े रहेंगे।
इनके साथ ही सांसद रविशंकर प्रसाद ने कंकड़बाग में ही स्थित ब्रह्माकुमारी और गायत्री परिवार के प्रमख संचालकों से मुलाकात कर नरेंद्र मोदी के द्वारा अध्यात्म, योग, ध्यान सनातन के संरक्षण सहित विरासत से विकास की उपलब्धियों की जानकारी दी। जिसपर उस सभी ने अपनी खुशी व्यक्त की।
श्री प्रसाद ने कहा कि उन्हें जानकर बहुत खुशी हुई कि ब्रह्माकुमारी संगठन में 50 हजार से अधिक बहनों पूर्णकालीन रूप से समर्पित होकर अपनी सेवाएं दे रही है और भारत के सनातन धर्म, योग, साधना और ध्यान विश्व के 147 देशों में प्रचार प्रसार करने का कार्य कर रही है। साथ ही गायत्री परिवार भी विभिन्न माध्यमों से कार्य कर रही है।
इस पूरे कार्यक्रमों के दौरान, कुम्हरार विधान सभा के विधायक संजय गुप्ता, भाजपा के पटना महानगर के जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, मंडल अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसके बाद वे विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। चिरैयाटांड़ में सड़क निर्माण और जोगीीपुर, नंदलाल छपरा नाला पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही बरसात में जल जमाव की समस्या ना हो इसके लिए कंकड़बाग के प्रमुख संप हाउसों का भ्रमण किया।
रविशंकर प्रसाद ने नगर निगम एवं बुडको के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया कि सभी संप हाउसों का रख रखाव, मशीनरी, नाला की उड़ाही प्राप्त संप हाउस में ऑपरेटरों की उपलब्धता आदि की सुनिश्चित करें, जिससे जल जलाव की समस्या से मुक्ति मिल सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

