सांसद गोपाल जी ठाकुर ने पूजा पंडालों के किए दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
सांसद गोपाल जी ठाकुर ने पूजा पंडालों के किए दर्शन


दरभंगा, 21 अक्टूबर (हि.स.)। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शारदीय नवरात्र की सप्तमी, अष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर दरभंगा शहर सहित अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां से मिथिलांचल के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

सांसद ने कहा कि दरभंगा शक्ति की आराधना और तंत्र साधना का प्रमुख केंद्र रहा है। मिथिला की धार्मिक मान्यताएं एवं आध्यात्मिक परंपराएं सदियों से देश-दुनिया में प्रतिष्ठित हैं। शारदीय नवरात्र शक्ति, साहस, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मां दुर्गा की आराधना अन्याय एवं अधर्म के विरुद्ध खड़े होने तथा समाज में सत्य और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देती है।

उन्होंने पूजा पंडालों में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल को मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा, महामंत्री सुजीत मल्लिक, महिला मोर्चा की मीना झा, बबलू पंजियार, प्रेम कुमार मिश्र, रिंकू, प्रमुख उदय सहनी, अशोक नायक, लक्ष्मण कांस्यकार, मुकुंद चौधरी, राजीव सिंह सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764546 Articles

Share this story