नालंदा विश्वविद्यालय और साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा विश्वविद्यालय और साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर


राजगीर,07 अप्रैल (हि.स.)। नालंदा विश्वविद्यालय के राजगीर परिसर में मंगलवार को नालंदा विश्वविद्यालय और साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के बीच शैक्षणिक एवं शोध कार्यक्रमों के विस्तार हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते पर साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष, प्रोफेसर के. के. अग्रवाल और नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी ने हस्ताक्षर किए। इस गरिमामयी अवसर पर विशिष्ट अतिथि, विषय विशेषज्ञ, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि और छात्र उपस्थित रहे।इस मौके पर प्रो. के. के. अग्रवाल ने अपने संबोधन में विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक और शोध संबंधों को नई मजबूती प्रदान करेगी, जिससे विद्यार्थियों के लिए विकास के व्यापक अवसर खुलेंगे।

प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने इस सहयोग को एक नई और प्रभावशाली शुरुआत बताते हुए कहा कि इसका मूल उद्देश्य दोनों संस्थानों की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपराओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story