बाइक चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

WhatsApp Channel Join Now
बाइक चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद


भागलपुर, 19 सितंबर (हि.स.)। जिले के सबौर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएनबी बैंक के समीप से चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई।

प्रेस वार्ता में शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था ने बताया कि 23 अगस्त को बाबूपुर निवासी अजीत पोद्दार की बाइक पीएनबी बैंक के पास से चोरी हो गई थी। इस संबंध में सबौर थाना में मामला दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी और सबौर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए भुटन कुमार (पिता-बुच्ची मंडल, निवासी-बाबूपुर) को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में सुबोध कुमार, पुलिस निरीक्षक सह-थानाध्यक्ष, सबौर थाना, शाहंशाह खाँ, पुलिस अवर निरीक्षक कुन्दन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक और सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story