30 मार्च को मोतिहारी में होगा जाॅब कैंप का आयोजन
पूर्वी चंपारण,28 मार्च (हि.स.)। जिला नियोजनालय के परिसर में 30 मार्च प्रातः 11:00 बजे एक दिवसीय जॉब कैंप सह कैरियर मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
डीपीआरओ की इसकी जानकारी देते बताया कि इस जॉब कैम्प में सिंदूजा माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड योग्य अभ्यर्थियों का चयन टीसीओ (फील्ड ऑफिसर) पद के लिए करेगी।इन पदो के लिए योग्यता 12 वीं पास व उम्र पुरुष 18-32 वर्ष निर्धारित है। जॉब का कार्यस्थल बिहार के भिन्न जिलों में होगा और मानदेय 15311 CTC निर्धारित किया गया है। साथ ही साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी,जैसे आवास, खाना इंसेंटिव,पीएफ,मेडिकल, ग्रैच्युटी इत्यादि इस जॉब कैंप मे कुल - 100 रिक्त पदों पर भर्ती किया जायेगा। अभ्यर्थी अपने रिज्यूम बॉयोडाटा, मूल प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो के साथ जिला नियोजनालय के कैंपस में रोजगार कैम्प में प्रातः 11:00 उपस्थित हो सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

