सारण में राशन कार्ड बनवाने के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन पत्र हुए प्राप्त
सारण, 03 अगस्त (हि.स.)। जिले में राशन कार्ड निर्माण के लिए विशेष अभियान पूरी तेजी से चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा 13 अगस्त तक लगभग 50,000 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके मुकाबले अब तक कुल 57,559 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक स्तर के अधिकारियों द्वारा अगले ही दिन किया जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 52,007 आवेदनों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है, जबकि 167 आवेदन रद्द हुए हैं। फिलहाल 5,602 आवेदन जांच के लिए लंबित हैं, जिन्हें जल्द से जल्द निपटाने की प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि राशन कार्ड निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

