राशन कार्ड बनवाने के लिए दैनिक निर्धारित लक्ष्य से सारण में अधिक आवेदन पत्र हुए प्राप्त

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 23 जुलाई (हि.स.)। जिले में राशन कार्ड निर्माण के विशेष अभियान में चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने 13 अगस्त तक लगभग 50,000 राशन कार्ड बनाने के लक्ष्य प्राप्ति हेतु भरपूर प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में आज जिले ने अपने न्यूनतम दैनिक लक्ष्य 3,956 के मुकाबले कुल 4,153 आवेदन फॉर्म भरवाकर जमा कराए हैं।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा किए गए अनुश्रवण के दौरान मांझी और अमनौर प्रखंडों में लापरवाही सामने आई। यहाँ के पंचायत रोजगार सेवक, आवास सहायक और पंचायत सचिव द्वारा आवेदन वितरण एवं भरवाने के कार्य में अपेक्षित योगदान न देने पर गंभीर रुख अपनाया गया है। निदेशक डीआरडीए और एनईपी को इन लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान को गति देने के लिए डीपीएम जीविका को जीविका दीदियों को मोबिलाइजेशन कार्य में तुरंत जोड़ने तथा बीडीओ को आवेदन प्रपत्रों की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने वीसी के माध्यम से सभी अधिकारियों को कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story