आपदा से निपटने के लिए बगहा में माॅक ड्रिल सम्पन्न

WhatsApp Channel Join Now
आपदा से निपटने के लिए बगहा में माॅक ड्रिल सम्पन्न


पश्चिम चम्पारण(बगहा),26फरवरी(हि.स.)। पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार को आपदा प्रबंधन को लेकर बगहा नगर के दो जगह स्थित विनायक पेट्रोल पंप और बगहा दो चौक स्थित आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) के नीचे माॅक ड्रुल हुआ, इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया।

बगहा दो के अंचल अधिकारी मो. वसीम अकरम और डा. रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा से निपटने की तैयारियों को परखना था,उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से अधिकारी और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराना था, ताकि आपदा की स्थिति में वे तुरंत सक्रिय हो सकें। आम लोगों को भी सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया गया। पहले से सभी विभागों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया था। सीओ ने जानकारी दी कि मॉक ड्रिल से पहले एक तैयारी बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सभी विभागों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा की गयी थी।

भवन ध्वस्त होने की स्थिति में मलवा हटाने की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग को, रास्ता साफ कराने का कार्य नगर परिषट को और आग लगने पर कार्रवाई अग्निशमन विभागपरिषद को और आग लगने पर कार्रवाई अग्निशमन विभाग को सौंपी गई।वहींघायलों का उपचार और अस्पताल पहुंचाने का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग को दी गयी थी।अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभ्यासों से आपदा के समय जानमाल के नुकसान और जोखिम को कम किया जा सकता है।सरकार का लक्ष्य है कि आगजनी, भूकंप, बाढ़, कटाव, चक्रवात और तूफान जैसी आपदाओं के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। इस मॉक ड्रिल में स्वास्थ्यकर्मी और अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story