फारबिसगंज में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मॉकड्रिल

WhatsApp Channel Join Now
फारबिसगंज में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मॉकड्रिल


फारबिसगंज में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मॉकड्रिल


अररिया 15 अप्रैल(हि.स.)। अग्निशमन विभाग की ओर से अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत फारबिसगंज स्टेशन चौक पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मॉकड्रिल कर लोगों को अग्नि प्रणव काल को लेकर जागरूक किया।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोटर बाइक और चार पहिया वाहनों में लगने वाले आग को लेकर भी जागरूक किया और आग पर काबू पाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी।

इसके अलावे गैस सिलेंडर में लगने वाले आग पर काबू पाने के लिए हवा से संपर्क तोड़ने को लेकर भींगे कपड़ों या जुट के बोरे से काबू करने का मॉकड्रिल किया।मौके पर स्थानीय लोगों के साथ शैक्षणिक संस्थान पाठशाला के सैकड़ों स्कूली बच्चे मौजूद थे।जिला अग्निशमन पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार प्रसाद के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story