सिमरी बख्तियारपुर विधायक ने शिक्षा मंत्री से संस्कृत उच्च विद्यालय के भवन निर्माण एवं योग्य शिक्षकों के पदस्थापन की मांग की

WhatsApp Channel Join Now
सिमरी बख्तियारपुर विधायक ने शिक्षा मंत्री से संस्कृत उच्च विद्यालय के भवन निर्माण एवं योग्य शिक्षकों के पदस्थापन की मांग की


सहरसा, 21 जुलाई (हि.स.)।

सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री एवं सहरसा जिला के प्रभारी मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से भेंट कर महिषी स्थित ऐतिहासिक राजकीय संस्कृत उच्च विद्यालय के भवन निर्माण एवं योग्य शिक्षकों के पदस्थापन हेतु मांग-पत्र सौंपा।

ज्ञापन में विधायक सिंह ने कहा कि महिषी, महान दार्शनिक एवं अद्वैत वेदांत के प्रकांड विद्वान महामहोपाध्याय पंडित मंडन मिश्र एवं माता भारती की पावन कर्मभूमि तथा हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक धरोहर है। वर्ष 1962 में स्थापित यह राजकीय संस्कृत उच्च विद्यालय आज भवन एवं शिक्षकों के अभाव में उपेक्षा का शिकार है। इस ऐतिहासिक विद्यालय के पुनर्जीवन, नए भवन के निर्माण तथा नियमित शिक्षकों की नियुक्ति हेतु माननीय मंत्री से आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने विषय की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संज्ञान लिया तथा संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुशंसा भी कर दी। उनके इस साकारात्मक एवं संवेदनशील निर्णय से महिषी क्षेत्र के लोगों में नई आशा का संचार हुआ है।महिषी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विरासत के संरक्षण तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति उनके सहयोग, स्नेह, बहुमूल्य समय एवं त्वरित पहल के लिए मैं उनका हृदय से बहुत-बहुत आभार एवं हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।विधायक श्री सिंह ने कहा सिमरी बख्तियारपुर के जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story