सोनपुर में प्राकृतिक खेती पर आयोजित कार्यशाला में विधायक ने किया किसानों से संवाद

WhatsApp Channel Join Now
सोनपुर में प्राकृतिक खेती पर आयोजित कार्यशाला में विधायक ने किया किसानों से संवाद

सोनपुर में प्राकृतिक खेती पर आयोजित कार्यशाला में विधायक ने किया किसानों से संवाद

सारण, 18 जून (हि.स.)। सोनपुर क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सोनपुर विधायक विनय सिंह ने किसानो से सीधा संवाद किया। उन्होंने प्राकृतिक कृषि के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करते हुए इसके दूरगामी लाभों से सभी को अवगत कराया।

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक खेती के समन्वय के माध्यम से कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का आह्वान किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि प्राकृतिक खेती लागत को कम करने और किसानों की आय बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में स्थानीय किसान मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story