बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, सीएम राहत कोष में दिया एक माह का वेतन

WhatsApp Channel Join Now
बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, सीएम राहत कोष में दिया एक माह का वेतन


कटिहार, 30 सितंबर (हि.स.)। बिहार में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कदवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दुलाल चन्द्र गोस्वामी ने मानवीय पहल की है। उन्होंने बुधवार को अपने एक माह के वेतन की पूरी राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी। इस कदम का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों को गति देना है।

विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक एवं जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा।

इस अवसर पर विधायक गोस्वामी ने कहा कि बाढ़ की इस भीषण प्राकृतिक आपदा ने बड़ी संख्या में परिवारों को बेघर और संकटग्रस्त कर दिया है। ऐसी कठिन परिस्थितियों में प्रभावित लोगों तक पहुंचना, उनका संबल बनना और राहत कार्यों में सहयोग करना हर जनप्रतिनिधि व नागरिक का प्राथमिक सामाजिक और मानवीय दायित्व है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आपदा पीड़ितों की त्वरित सहायता, भोजन-दवा की उपलब्धता और उनके सुरक्षित पुनर्वास के लिए चलाए जा रहे हर सरकारी व गैर-सरकारी प्रयास में वे लगातार सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story