छपरा में बिजली समस्याओं पर भड़कीं विधायक, अधिकारियों को दी चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में बिजली समस्याओं पर भड़कीं विधायक, अधिकारियों को दी चेतावनी


छपरा में बिजली समस्याओं पर भड़कीं विधायक, अधिकारियों को दी चेतावनी


सारण, 19 अगस्त (हि.स.)। छपरा विधानसभा क्षेत्र में सुचारू बिजली आपूर्ति और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर छपरा विधायक छोटी कुमारी ने विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में विधायक ने क्षेत्र की वर्तमान बिजली व्यवस्था पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए।

विधायक छोटी कुमारी ने स्पष्ट किया कि आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति और सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्मार्ट प्रीपेड मीटर, अत्यधिक बिलिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं के पारदर्शी व समयबद्ध निवारण के आदेश दिए।

बैठक के दौरान जर्जर तारों को जल्द बदलने, नए सब-स्टेशन का निर्माण समय पर पूरा करने और खराब ट्रांसफॉर्मर तय सीमा में बदलने की हिदायत दी गई। विधायक ने निर्देश दिया कि अधिकारी व कनीय अभियंता जनता के फोन उठाएं और कंट्रोल रूम को सक्रिय रखें। काम में ढिलाई बरतने वालों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।

उन्होंने अधिकारियों को प्रखंड स्तर पर बिजली शिविर लगाकर ऑन-द-स्पॉट समस्याओं के निस्तारण और सौर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी देने हेतु विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। बैठक में कार्यपालक अभियंता राजू कुमार, सहायक अभियंता शहरी धीरज सती सहित कई विद्युत अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story