बनियापुर में विधायक अनंत सिंह का हुआ अभिनंदन

WhatsApp Channel Join Now
बनियापुर में विधायक अनंत सिंह का हुआ अभिनंदन


सारण, 04 मई (हि.स.)। बनियापुर प्रखंड के भुसाव पंचायत अंतर्गत हरिहर गांव में उस समय गहमागहमी बढ़ गई जब एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने मोकामा विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार पहुंचे। वे स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुंवर के आवास पर आए थे। विधायक के आगमन की सूचना मिलते ही समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। उपस्थित लोगों ने उन पर फूलों की वर्षा की और विशाल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुंवर ने विधायक को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनंत सिंह ने कहा छोटे भाई पप्पू सिपाही के स्नेहपूर्ण बुलावे पर मैं यहाँ आया हूँ। उन्हें मेरा पूरा समर्थन प्राप्त है। उन्होंने जनता से आगामी चुनाव में पप्पू सिपाही को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। अंत में विधायक ने बनियापुर की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story