54वें मिथिला विभूति पर्व की तैयारी तेज, एमएलएसएम कॉलेज में होगा तीन दिवसीय समारोह

WhatsApp Channel Join Now


दरभंगा , 27 अक्टूबर (हि.स.)। विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में 22, 23 एवं 24 नवंबर को आयोजित होने वाले 54वें मिथिला विभूति पर्व समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह के सफल आयोजन को लेकर सोमवार की देर शाम संस्थान के प्रधान कार्यालय परिसर में समीक्षा बैठक हुई। संस्थान के अध्यक्ष सह कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशिनाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न समितियों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि समारोह का उद्देश्य मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत का संरक्षण-संवर्धन करना और नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराना है। इसके लिए विभिन्न योजनाएं बनाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि समारोह में मिथिला पेंटिंग, पारंपरिक कलाकृतियों और मिथिला के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न स्टॉल के माध्यम से मिथिला की कला, संस्कृति और खानपान की विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा। मिथिला की विभूतियों के योगदान को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न दीर्घाओं का नामकरण भी उनके नाम पर किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767912 Articles

Share this story