भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मिला लापता आर्यन
भागलपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। मधेपुरा के पुरैनी प्रखंड का शुक्रवार से लापता हुआ 14 वर्षीय छात्र आर्यन कुमार सोमवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सकुशल मिल गया। उसके मिलने की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत वहां पहुंचे और उसे सुरक्षित घर लेकर गए।
उल्लेखनीय है कि आर्यन के लापता होने के बाद परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा था। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और सोशल मीडिया पर गुमशुदगी की सूचना तेजी से साझा की गई। इसी सामूहिक प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आया और छात्र सुरक्षित मिल गया। निवासी अरविंद कुमार मेहता का लगभग 14 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार पिछले शुक्रवार से लापता था। आर्यन नवगछिया के एक निजी विद्यालय में पढ़ाई करता है।
परिजन का कहना है कि लोगों के सहयोग और सूचना के तेजी से प्रसार के कारण तलाश अभियान को गति मिली। आर्यन के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार की चिंता खुशी में बदल गई। घर लौटते ही परिजनों और आसपास के लोगों ने राहत महसूस की। आर्यन के सकुशल घर लौटने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाके में खुशी का माहौल बन गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

