भरगामा सीएचसी बीएचएम ने पेश की मिसाल,पत्नी का कराया अनुमंडलीय अस्पताल में सिजेरियन

WhatsApp Channel Join Now
भरगामा सीएचसी बीएचएम ने पेश की मिसाल,पत्नी का कराया अनुमंडलीय अस्पताल में सिजेरियन


अररिया 03 मई(हि.स.)।

जिले के भरगामा सीएचसी के बीएचएम गगन राज ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास को लेकर प्रेरणादायक मिसाल पेश की।उन्होंने अपनी पत्नी का सिजेरियन प्रसव फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में करवाया।इसके पीछे उन्होंने यह संदेश दिया कि सरकारी अस्पतालों में भी बेहतर और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।

इस संबंध में बीएचएम गगन राज ने बताया कि जब स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मी खुद अपने परिवार के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पर भरोसा करते हैं।उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अनुभवी डॉक्टरों व आवश्यक सुविधाओं के साथ सुरक्षित प्रसव कराया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे आर्थिक और मानसिक तनाव से बचने के लिए सरकारी अस्पतालों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

अनुमंडलीय अस्पताल के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में अप्रैल मई माह के दौरान कुल 12 सिजेरियन आपरेशन से प्रसव हुआ है,जिसमें सभी सिजेरियन ऑपरेशन सफल रहा है और जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहे।अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि शनिवार शाम को अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ रेशमा रजा ने सिजेरियन ऑपरेशन किया। जबकि उनके साथ सहयोग में ओटी इंचार्ज सोनी कुमारी सहित अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय होकर लगे रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story