नगर विकास मंत्री ने सहयोग शिविर का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
नगर विकास मंत्री ने सहयोग शिविर का लिया जायजा


भागलपुर, 16 जून (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के असियाचक एवं मसदी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण मंगलवार को बिहार सरकार के आवास मंत्री सह नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया।

मंत्री जिला के आला अधिकारियों के साथ असियाचक पंचायत के पंचायत सरकार भवन पहुंचे। जहां स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और असियाचक पंचायत के मुखिया सदानंद कुमार ने मंत्री नीतीश मिश्रा का फुल माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर नीतीश मिश्रा ने सभी विभाग के द्वारा लगाये गये सहयोग शिविर का जायजा लिया। मंत्री ने बारी बारी से सहयोग शिविर में उपस्थित पदाधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणों से बातचीत की और सहयोग शिविर में हो रही परेशानी के बारे में जानकारी ली।

मंत्री नीतीश मिश्रा ने सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि ग्रामवासियों को सहयोग शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ पहुंचाएं। वहीं मंत्री ने मसदी पंचायत के मध्य विद्यालय में लगाये गये सहयोग शिविर में ग्रामीणों की सारी समस्या सुनी और लिखित आवेदन लेकर जल्द ही कार्यवाही करने की बात कही।

इस मौके पर डीएम नवल किशोर चौधरी, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, सीओ अनुज झा, बीडीओ संजीव कुमार, राजस्व अधिकारी शालनी कुमारी, डीएसपी नवनीत कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित सभी विभाग के आला अधिकारी, कर्मचारी सहित आम ग्रामीण मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story