मृतक के परिजन से मिले पथ निर्माण मंत्री, बंधाया ढांढ़स

WhatsApp Channel Join Now
मृतक के परिजन से मिले पथ निर्माण मंत्री, बंधाया ढांढ़स


भागलपुर, 27 जून (हि.स.)। सूबे के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विस विधायक इं. शैलेंद्र ने सोनवर्षा पहुंचकर बीते 23 जून को विक्रमशिला सेतु पर हुए हादसे में मरे मृतक के परिजन से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। वहीं दिवंगत विनय को श्रद्धांजलि दिया।

उल्लेखनीय है कि इस घटना पर मंत्री ने स्वत: संज्ञान लेते हुए अपने विभाग के सचिव को निर्देश दिया है कि इस मामले की तकनीकी जांच कराते हुए समुचित कार्रवाई की जाय, ताकि भविष्य में इस प्रकार के घटना की पुनरावृति न हो।

वहीं मृतक के आश्रितों को नियमानुसार सरकारी लाभ, सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाय ताकि इस विपदा की घड़ी में उन्हें तत्काल राहत मिल सके। इससे पूर्व मंत्री सोनवर्षा निवासी पार्टी के वयोवृद्ध कार्यकर्ता विवेकानंद चौधरी के निधन की खबर सुनकर उनके घर पहुंचे। जहां उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम दर्शन किया।

मंत्री इं. शैलेंद्र शनिवार को ही नारायणपुर के जनसंघकालीन कार्यकर्ता स्व.चमकलाल साह और गौरीपुर में सड़क दुर्घटना में मृतक गणेश पंडित के घर भी गए। जहां उनके परिजनों से मिले और उनके दुख में खुद को भी शामिल बताया।

इस मौके पर प्रो.गौतम, अभय राय, प्रभु चौधरी, प्रवीण उर्फ फोर्ड, चंद्रकांत चौधरी, नीतेश कुमार चौधरी, डोमी मंडल आदि उपस्थिति थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story