मंत्री लेशी सिंह ने स्व राजू मंडल के परिवार को जदयू की तरफ से दिया पांच लाख का चेक

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री लेशी सिंह ने स्व राजू मंडल के परिवार को जदयू की तरफ से दिया पांच लाख का चेक


मंत्री लेशी सिंह ने स्व राजू मंडल के परिवार को जदयू की तरफ से दिया पांच लाख का चेक


पूर्णिया, 21 मई (हि.स.)।

पूर्णियाँ युवा जनता दल यूनाइटेड प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिला अध्यक्ष स्वर्गीय राजू कुमार मंडल के परिजनों एवं उनकी बच्ची की पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने जदयू परिवार की ओर से 5 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट संबंधित कागजात सौंपे।

मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजू कुमार मंडल ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि जदयू परिवार राजू मंडल के बच्चों के सपनों को कभी टूटने नहीं देगा और हर परिस्थिति में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि जदयू परिवार की भावनात्मक प्रतिबद्धता है। दुख की इस घड़ी में राजू मंडल का परिवार अकेला नहीं है और आगे भी हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि घटना के बाद पूर्व में भी मंत्री लेशी सिंह ने अपने निजी कोष से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह

Share this story