अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 08 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर के निधन से कला और सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

निशांत ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने सशक्त अभिनय, प्रभावशाली संवाद और अदायगी सहित हर किरदार को जीवंत कर देने वाली अद्भुत प्रतिभा से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया। उनकी विशिष्ट अभिनय शैली और अविस्मरणीय भूमिकाएं सदैव दर्शकों के बीच स्मरणीय रहेंगी।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story