मंत्री डॉ प्रमोद ने स्वास्थ्य के हित के लिए चिन्हित उत्पादों पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन का दिया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री डॉ प्रमोद ने स्वास्थ्य के हित के लिए चिन्हित उत्पादों पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन का दिया निर्देश


पटना, 10 अप्रैल (हि.स.)।

बिहार सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ‘एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रबंधन’ पर एक बैठक का आयोजन अरण्य भवन के सभागार में किया गया।

मौके पर मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के हित में राज्य में चिन्हित उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंध का सख्ती से पालन किए जाने का निदेश दिया।

उन्होंने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के वैकल्पिक उत्पादों के उपयोग का आमजनों को बीच प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया एवं इस हेतु सभी हितधारकों के सहयोग की अपेक्षा की।

उन्होंने आमजनों के बीच इस विषय पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान शुरू करने एवं इस अभियान में जन-सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि आज राज्य के शहरों के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्लास्टिक के उपयोग में वृद्वि हुई है, इस लिए इन क्षेत्रों में भी जन-जागरूकता के साथ प्लास्टिक अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है।

बैठक में सदस्य, बिहार विधान परिषद् सर्वेश कुमार ने एकल उपयोग प्लास्टिक के वैकल्पिक उत्पादों के उत्पादनकर्ताओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

सदस्य, बिहार विधान सभा नचिकेता ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित नियमों के प्रभावी प्रवर्तन हेतु सुझाव दिया। समीर कुमार सिंह विधान परिषद् ने भी प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक के संबंध में व्यापक जन-भागीदारी की आवश्यकता बताई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Share this story