जोगबनी-कोलकाता एक्सप्रेस में शीघ्र जुटेगी मिनी पेंट्री कार

WhatsApp Channel Join Now
जोगबनी-कोलकाता एक्सप्रेस में शीघ्र जुटेगी मिनी पेंट्री कार


अररिया 06 अगस्त(हि.स.)।पूर्व रेलवे में एक बड़ी पहल करते हुए रेल यात्रियों को खान-पान की सुविधा देने हेतु प्रमुख 32 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का चयन किया है।जिसके अंतर्गत सियालदह डिवीजन के अंतर्गत चलने वाली कोलकाता-जोगबनी 13159/ 60 चितपुर एक्सप्रेस में भी मिनी पैंट्रीकार सेवा उपलब्ध कराए जाने को अपनी स्वीकृति प्रदान की गई है।

पूर्व रेलवे की इस पहल का बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन के सदस्य बच्छराज राखेचा, इंडो नेपाल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रेल यूजर्स के सदस्य विनोद सरावगी, रेल संघर्ष समिति के संयोजक आजादशत्रु अग्रवाल,बिहार रेल यूजर्स एसोसिएशन के सदस्य चंदन भगत,फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा, रेलवे कम्यूटर्स फोरम के सदस्य राकेश रोशन आदि ने स्वागत करते हुए प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

मामले में विनोद सरावगी ने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इस कार्य को शुरू किया जाएगा।उम्मीद की जा रही है कि यह सुविधा रेल यात्रियों को शीघ्र ही उपलब्ध हो जाएगी,जिससे ट्रेन के अंदर यात्रियों को चाय,नाश्ता,खाना, ड्रिंकिंग वॉटर आदि न सिर्फ अपेक्षाकृत कम मूल्य पर उपलब्ध होंगे,बल्कि इनकी गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story