पानी भरे गड्ढे में में डूबने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने बरामद किया शव

WhatsApp Channel Join Now
पानी भरे गड्ढे में में डूबने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने बरामद किया शव


सारण, 01 अगस्त (हि.स.)। लहलादपुर जनता बाजार थाना क्षेत्र के दयालपुर भगवान टोला स्थित तेलनिया पुल के समीप शनिवार सुबह पानी भरे गड्ढे से एक अधेड़ का शव बरामद किया गया। मृतक एकमा थाना क्षेत्र के लगुनी गांव निवासी 50 वर्षीय अमेन्द्र साह है।

परिजन के अनुसार वह शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बनपुरा बाजार से घरेलू सामान खरीदने निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। आशंका है कि चौर में गिरकर डूबने से उनकी मौत हुई। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story