ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: चोरी के चार महंगे स्मार्टफोन के साथ दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: चोरी के चार महंगे स्मार्टफोन के साथ दो गिरफ्तार


बक्सर, 20 अगस्त (हि.स.)। रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट बक्सर द्वारा यात्रियों के सामान एवं मोबाइल फोन की चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत विशेष टीम ने दो युवकों को चोरी के चार महंगे स्मार्टफोन के साथ गिरफ्तार किया है।

रेलवे स्टेशन बक्सर पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चरित्रवन निवासी अंशुमान मनोज (22), पिता मनोज कुमार सिन्हा तथा एकौना, सिमरी निवासी अप्पू कुमार (19), पिता मुन्ना कुमार खरवार के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे आपस में मिलकर ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन एवं अन्य कीमती सामान की चोरी करते थे। उनके पास से चोरी के चार महंगे स्मार्टफोन बरामद किए गए।

यह कार्रवाई निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के दिशा-निर्देशन में गठित विशेष टीम ने की। टीम में उपनिरीक्षक विजेंद्र मुवाल, उपनिरीक्षक विष्णु शंकर ओझा, आरक्षी दीपक कुमार एवं आरक्षी श्याम नारायण सिंह शामिल थे।

बरामद मोबाइल फोन और दोनों गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सुपुर्द कर दिया गया है। आरपीएफ ने बताया कि यात्रियों एवं उनके सामान की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra

Share this story