महादलित समुदाय की किशोरियों के बीच एमएचएम किट का वितरण

WhatsApp Channel Join Now
महादलित समुदाय की किशोरियों के बीच एमएचएम किट का वितरण


अररिया 27 जुलाई(हि.स.)। महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत संचालित डिस्ट्रिक्ट हब फॉर विमेन एम्पावरमेंट द्वारा जिला के चौरी पंचायत के पंचायत भवन में महादलित समुदाय में संचालित किशोरी समूहों की सक्रिय सदस्य एवं किशोरियों के साथ सखी वार्ता कार्यक्रम एवं मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन किट वितरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पंचायत चौरी, पकड़ी एवं धर्मगंज की लगभग 50 से ज्यादा किशोरियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट हब फॉर विमेन एम्पावरमेंट के कर्मी,महिला पर्यंवेक्षिका, विकास मित्र,सेविका, पंचायत प्रतिनिधि की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सभी पात्र किशोरियों के बीच एमएचएम किट का वितरण किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने किशोरियों से नियमित रूप से स्वच्छता अपनाने, शिक्षा जारी रखने तथा अपने समुदाय की अन्य किशोरियों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिला विकास निगम द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। बाल विवाह, कौशल प्रशिक्षण लैंगिक हिंसा, साइबर सुरक्षा आदि के बारे विस्तृत जानकारी दी गयी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story