नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने चलाया विशेष जनसंपर्क अभियान, व्यवसायी वर्ग एवं प्रबुद्धजनों से किया संवाद

WhatsApp Channel Join Now
नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने चलाया विशेष जनसंपर्क अभियान, व्यवसायी वर्ग एवं प्रबुद्धजनों से किया संवाद


नवादा,18 जून (हि.स.)।केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने गुरुवार को शहर में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक वर्गों के लोगों से आत्मीय मुलाकात कर संवाद स्थापित किया ।क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

सांसद विवेक ठाकुर ने शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्याम अग्रवाल के आवास पर आयोजित बैठक में व्यापारियों, उद्यमियों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से भेंट की। बैठक में क्षेत्र के विकास, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन, आधारभूत संरचनाओं के विकास तथा आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

सांसद ने उपस्थित लोगों के सुझावों एवं विचारों को गंभीरता से सुना और उन्हें विकास की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बताया ।सांसद विवेक ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल एवं गौरवशाली 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश में हुए व्यापक विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूल मंत्र के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर व्यवसायी अमित अग्रवाल, गौरव वर्णनवाल, गुड्डू, आलोक, सौरव अग्रवाल, अमित बोहरा, सुजीत चौहान, ममता अग्रवाल, चेतन सुहार्षीया,पियूष सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story