मेगा टिकट चेकिंग में 1090 यात्रियों पर कार्रवाई, 8 लाख रूपये का जुर्माना

WhatsApp Channel Join Now
मेगा टिकट चेकिंग में 1090 यात्रियों पर कार्रवाई, 8 लाख रूपये का जुर्माना


कटिहार, 31 मार्च (हि.स.)। कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार, बारसोई, किशनगंज एवं जोगबनी रेलवे स्टेशनों पर व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के बीच हड़कंप की स्थिति देखी गई, वहीं रेलवे द्वारा सख्त कार्रवाई के साथ जागरूकता भी फैलाई गई।

इस अभियान के तहत लगभग दो दर्जन से अधिक ट्रेनों में सघन जांच की गई, जिससे बिना टिकट रेल यात्रा कर रेल राजस्व को नुकसान करने वालो के विरुद्ध रेल प्रशासन कार्यवाही कर जुर्माना वसूलने में सफल रहा। इस अभियान के दौरान कुल 1090 मामलों में कार्रवाई करते हुए 8,14,548 रूपये की वसूली की गई।

इस मेगा चेकिंग अभियान में मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीणा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह , निशांत कुमार एवं प्रतिमय चौधरी सहित कई वाणिज्य अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने आम यात्रियों से अपील की है कि वे बिना टिकट यात्रा से बचें एवं हमेशा वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें, ताकि यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं नियमबद्ध बनी रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story