भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न,12 साल बेमिसाल नरेंद्र मोदी का कार्यकाल
सहरसा, 31 मई (हि.स.)।
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के संचालन में जिला कार्यालय पटुआहा में रविवार को कार्यकर्ताओ की जिला बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिला पदाधिकारी मंच मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मंडल अध्यक्ष बैठक में भाग लिया।
बैठक में मुख्य अतिथि मधेपुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा आयोग के सदस्य स्वदेश कुमार यादव, जिला प्रभारी सुनील कुमार, जिला महामंत्री द्वय भैरवानंद झा अनमोल भगत, जिला मंत्री मुकेश मानस, कूमार गौरव सिंह ने बैठक को संबोधित किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं वंदेमातरम के गायन से बैठक की शुरूआत की गई।
जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने आगत अतिथियों का अंग वस्त्र से सम्मानित किए एवं अगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। आज के बैठक के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य स्वदेश कुमार यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए 12 साल बेमिसाल नरेंद्र मोदी का कार्यकाल रहा है। अगामी दिनों में नरेंद्र मोदी के किए हुए कार्यों पर प्रदर्शनी बुद्धिजीवियों की संगोष्ठी एक पेड़ मां के नाम हर कार्यकर्ता को कम से कम एक वृक्ष लगाना है। 4 से 14 जुन तक जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, रिंकी देवी,जिला मंत्री पंकज पाठक, अभिषेक पांडेय, अरविन्द भगत, अभिनंदन कुशवाहा,विपीन कुशवाहा,सुबोध साह, सुरजीत सिंह कुशवाहा, सुगामनी देवी, अखिलेश कुमार वर्मा, दिनेश प्रसाद यादव, अभिलाष कुमार,नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह, आशीष गुप्ता,मनोरंजन चौधरी,अजय कृष्णा साह, रमेश कुमार सिंह, शालिग्राम मिश्र, अभिमन्यु सिंह, संजीव कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

