वीर कुंवर विजयोत्सव को लेकर बैठक
भागलपुर, 22 मार्च (हि.स.)। बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह 2026 को लेकर रविवार को डॉ संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 23 अप्रैल 2026 को बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसमति से निर्णय लिया गया कि डॉ राजीव कुमार सिंह को विजयोत्सव कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम प्रभारी का दायित्व दिया गया। बैठक में इंजीनियर अजीत कुमार सिंह, इंजीनियर दिनेश सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, प्रो. राजीव सिंह, डॉ कृष्णा सिंह, सारदा प्रसाद सिंह, शिक्षाविद रणजीत कुमार सिंह, शैलेश सिंह, चंद्रमणि सिंह, व्यवसायी राजेश कुमार सिंह, समाजसेवक रामाशीष सिंह, राजन सिंह, अधिवक्ता अभय सिंह, नकुल सिंह, मनजीत सिंह, उद्योगपति अंकित सिंह, राहुल चौहान, ठाकुर मोहित सिंह, रौशन सिंह, सौरव कुमार, रोहित सिंह, सागर सिंह और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

