औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक

WhatsApp Channel Join Now
औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक


पटना, 18 मई (हि.स.)। उद्योग विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विभाग के क्रियात्मक कार्यों, विभिन्न योजनाओं की प्रगति, औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख पहलुओं तथा विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस अवसर पर निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक आधारभूत संरचना के विकास एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

माननीय मंत्री ने विभागीय योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन, बेहतर समन्वय एवं उद्योग अनुकूल वातावरण को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है तथा उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निवेशकों के लिए बेहतर औद्योगिक वातावरण तैयार करने तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story