भारत-नेपाल सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए एसएसबीएवं एपीएफ नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
भारत-नेपाल सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए एसएसबीएवं एपीएफ नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक


भारत-नेपाल सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए एसएसबीएवं एपीएफ नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक


पश्चिम चम्पारण (बगहा), 07 जुलाई (हि.स.)। भारत-नेपाल सीमा पर शांति, सौहार्द एवं आपसी समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) समवाय रामपुरवा के कार्य क्षेत्र में पड़ने वाले स्टेटस क्वो एरिया, सुस्ता पर सशस्त्र सीमा बल एवं एपीएफ नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने पाया कि सीमा क्षेत्र में स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सामान्य है। बैठक के दौरान यह भी अवलोकन किया गया कि सुस्ता क्षेत्र के स्थानीय निवासी नेपाल की ओर जेसीबी मशीन एवं सैंड बैग की सहायता से तटबंध को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहे हैं।

गोबिन्द बहादुर खाती, पुलिस अधीक्षक, 26 वीं वाहिनी, नवलपरासी, एपीएफ नेपाल, ने पुनः अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि स्टेटस क्वो का किसी भी प्रकार से उल्लंघन नहीं होने दिया जायेगा तथा सीमा पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए एपीएफ नेपाल का पूर्ण सहयोग निरंतर जारी रहेगा।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों ने आपसी समन्वय, नियमित संवाद एवं सहयोग के माध्यम से भारत-नेपाल सीमा पर शांति, सुरक्षा एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प को दोहराया।

इस बैठक में सशस्त्र सीमा बल की ओर से नंदन सिंह मेहरा, कमांडेंट, 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, श्री सुरेश शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी, 21वीं वाहिनी, एस.एस.बी. बगहा, तथा अवधेश कुमार, कंपनी कमांडर, रामपुरवा उपस्थित रहें। एपीएफ नेपाल की ओर से गोबिन्द बहादुर खाती, पुलिस अधीक्षक, 26वीं वाहिनी,नवलपरासी, ए.पी.एफ. नेपाल, तथा निरीक्षक तेज बहादुर बोरा, पोस्ट कमांडर, सुस्ता बैठक में मौजूद रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story