एसएसबी कैंप में सेक्टर लेवल लीड इंटेलिजेंस एजेंसी की बैठक में सुरक्षा एवं समन्वय से जुड़े दिए गए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी कैंप में सेक्टर लेवल लीड इंटेलिजेंस एजेंसी की बैठक में सुरक्षा एवं समन्वय से जुड़े दिए गए निर्देश


अररिया 23 अक्टूबर(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 52वीं बटालियन कैंप में सेक्टर लेवल लीड इंटेलिजेंस एजेंसी की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसएसबी के पूर्णिया रेंज के डीआईजी मधुकर अमिताभ ने की। बैठक में डीएम विनोद दूहन एवं एसपी जितेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, विभिन्न सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा, संवेदनशील गतिविधियों पर निगरानी तथा संबंधित एजेंसियों के बीच आपसी सहयोग को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, महत्वपूर्ण सूचनाओं का समयबद्ध आदान-प्रदान सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765731 Articles

Share this story