निःशुल्क नाव परिचालन को लेकर डीएम ने की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
निःशुल्क नाव परिचालन को लेकर डीएम ने की बैठक


भागलपुर, 01 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में बरारी घाट से महादेवपुर घाट तक निःशुल्क नाव यात्रा को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बरारी घाट अवस्थित नियंत्रण कक्ष में निजी नाव चालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निजी नाव चालकों की सहमति से प्रति व्यक्ति एवं मोटरसाइकिल के लिए एक निर्धारित दर निर्धारित की गई, जिसका व्यय सरकार करेगी। निजी नाव चालक किसी भी यात्री से भाड़ा नहीं लेंगे। दो पहिया वाहन के लिए भी कोई शुल्क नहीं लगेगा।

निःशुल्क नाव संचालन के लिए अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी में निजी नाव चालकों के भी सदस्य रहेंगे।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर अजय कुमार चौधरी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story