श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर बैठक, कांवरियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

WhatsApp Channel Join Now
श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर बैठक, कांवरियों को मिलेगी बेहतर सुविधा


भागलपुर, 13 जून (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले को लेकर शनिवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचते हैं और कांवर यात्रा करते हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार श्रावणी मेले की मॉनिटरिंग बिहार के मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से कांवरियों के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पेयजल, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस बार कांवरियों को पहले से बेहतर सुविधा देने की तैयारी की गई है। प्रशासन का कहना है कि श्रावणी मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story