मन की बात के 132वें संस्करण को लेकर भाजपा की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
मन की बात के 132वें संस्करण को लेकर भाजपा की बैठक


भागलपुर, 28 मार्च (हि.स.)। बिहपुर एनडीए कार्यालय में बिहपुर विस विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ईं.शैलेंद्र की उपस्थिति में नारायणपुर उत्तरी मंडल भाजपा का प्रशिक्षण मंगलवार 31 मार्च को होगा। जबकि दक्षिणी मंडल भाजपा का प्रशिक्षण दो अप्रैल को होगा।

नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम ने बताया कि भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर सात मार्च से 14 अप्रैल तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 जारी है। बिहपुर विस में इस महाअभियान के प्रशिक्षण की कड़ी में खरीक और बिहपुर के चारों मंडल भाजपा का प्रशिक्षण पिछले दिनों संपन्न हो चुका है। वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 132वें संस्करण को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विधायक श्री शैलेंद्र ने शनिवार को बिहपुर एनडीए विस्तृत विचार-विमर्श किया।

इस दौरान यह सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई कि अधिक से अधिक क्षेत्रवासी इस प्रेरणादायी कार्यक्रम से जुड़ें और हर बूथ स्तर तक इसकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो। पिछले माह हम सभी के सामूहिक प्रयास से लगभग 94% बूथों पर ‘मन की बात’ का श्रवण सुनिश्चित हुआ थाI जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। विधायक ने कहा कि अब हमारा लक्ष्य है कि इस बार इसे और आगे बढ़ाते हुए शत-प्रतिशत बूथों तक पहुंच बनाई जाए, ताकि प्रधानमंत्री के विचार, संदेश और प्रेरणा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँच सके।

कार्यकर्ताओं के साथ इस दिशा में ठोस योजना बनाकर संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और जनभागीदारी को और सशक्त करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प लिया गया कि हम सभी मिलकर ‘मन की बात’ को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लें और इस अभियान को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story