लिलोर बाबा को बचाने के लिए ग्रामीणों ने की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
लिलोर बाबा को बचाने के लिए ग्रामीणों ने की बैठक


भागलपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। जिले के पीरपैंती प्रखंड में प्रस्तावित अडाणी पावर प्लांट क्षेत्र के भीतर स्थित लिलोर बाबा स्थान को बचाने को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश तेज हो गया है।

इसी मुद्दे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में पीरपैंती के विधायक मुरारी पासवान, जिला परिषद उपाध्यक्ष पप्पू यादव, जिला परिषद कैलाश याद,व मुखिया गुलसागर रजक, मनोज शास्त्री सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में लिलोर बाबा स्थान की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसे किसी भी कीमत पर सुरक्षित रखने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि लिलोर बाबा स्थान उनकी आस्था का केंद्र है और इसे हटाने या क्षति पहुंचाने की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि आवश्यक हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। विधायक मुरारी पासवान ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को उच्च स्तर तक उठाएंगे और ग्रामीणों की भावनाओं के साथ न्याय कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं, अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों के साथ खड़े रहने की बात कही। बैठक के दौरान क्षेत्र में शांति बनाए रखते हुए अपने हक की लड़ाई लड़ने पर जोर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story