विहिप का हित चिंतक अभियान 22 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक

WhatsApp Channel Join Now
विहिप का हित चिंतक अभियान 22 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक


अररिया 22 नवम्बर(हि.स.)।

विश्व हिंदू परिषद की ओर से 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक राष्ट्रव्यापी हित चिंतक अभियान की शुरुआत हो रही है।इस अभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को फारबिसगंज शहर के पटेल चौक स्थित महावीर मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए मनोज सोनी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक अभियान समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अभियान के तहत समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन के विचारों, उद्देश्यों एवं सेवा कार्यों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता,सामाजिक समरसता और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए सभी को आगे आने की आवश्यकता है। श्री सोनी ने कहा कि संगठन केवल सदस्यता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के बीच सेवा, संस्कार और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अभियान के दौरान घर-घर और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों तक पहुंचे तथा मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन 20 रुपैया से उन्हें हित चिंतक अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। बैठक में अभियान की रूपरेखा, जनसंपर्क और क्षेत्रवार जिम्मेदारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

मौके पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, संजीव रजक,यशवंत शर्मा, आरव गुप्ता, पिंटू सोनी,अंकित गुप्ता, राजू यादव, राहुल सिंह, विश्वजीत कुमार, सत्यम झा, सोनू पासवान, राजा कुमार, अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781454 Articles

Share this story